*घर का भेदी लंका ढाये*➖ भाइयो और बहनों ,आप किसी के बहकावे में मत आना । मे वादा करता हूँ विकास जरूर आएगा ,अगर ना आये तो किसी भी चौराहे पर मुझे उल्टा लटका देना । हमारे विरोधी गंदी चाल चल रहे है , सोसल मीडिया को दुष्प्रचार का माध्यम बनाया जा रहा है ,। *मित्रो* देशहित में आप कोई सवाल मत पूछो वरना विकास की गति धीमी पड़ जाएगी । जीडीपी गिरती है तो गिरने दो गाय माता तो सुरछित है कि नही ? किसान मरता है तो मर जाने दो , उसका हल टूटता है तो टूट जाने दो,अपना अम्बानी बुलेट ट्रेन चला देगा ।व्यापारी भूखा मरता है तो मर जाने दो ,विस्वास करो अपना जेठली सब ठीक कर देगा । दोस्तो आप की नोकरी जाती है तो जाने दो , हम आपको गोरक्षक की जॉब दिला देंगे । धरना प्रदर्शन करना 56 इंची सीने वालो का काम है ,अब मित्रो अगर इस काम को औरते भी करने लगी तो अंजाम तो वो ही होगा जो अभी हुवा है , इस प्रकरण से ये बात तो सही साबित होती है कि कानून कोई भेदभाव नही रखता और कानून व्यवस्था चाक चौबंद है । मित्रो: किसी ने हमारे पूर्व वित्तमंत्री यसवंत सिंह के ऊपर काला जादू टोना करा दिया है ,आप से मेरी विनती है कि उस की बातों को गम्भीरता से ना लें क्यूंकि उसकी बातें देशहित में नही है , आपको सिर्फ मेरी और जेठली जी की मन की बात सुननी है, क्यूंकि हम लोगो ने ही आपका कायापलट करना है,मेरे देश वासियो युग बदल रहा है ,अब तक आप लोगो ने महसूस भी कर लिया होगा के वाकई देश बदल रहा है ,अगर कहीं नही बदला है तो वादा करता हूँ आपसे पूरा बदल कर रख दूंगा😀आशु मलिक
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें